Please wait

प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने की ममता ने की निंदा

न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित कई अन्य मांगों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन के लिए आ रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे जाने की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निंदा की

13 Feb 2024

प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने की ममता ने की निंदा

न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित कई अन्य मांगों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन के लिए आ रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे जाने की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निंदा की है। उन्होंने कहा है कि ये किसानों पर हमला है। मंगलवार को ममता ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- अगर किसानों पर हमला किया गया तो देश कैसे विकास करेगा?

जब किसानों पर उनके बुनियादी अधिकारों के लिए लड़ने पर आंसू गैस के गोलों से हमला किया जाएगा तो हमारा देश कैसे प्रगति कर सकता है? मैं हमारे किसानों पर किए गए क्रूर हमले की कड़ी निंदा करती हूं। ममता ने लिखा है, किसानों और मजदूरों का समर्थन करने में केंद्र सरकार की विफलता, मीडिया मैनेजमेंट के साथ मिलकर, विकसित भारत के भ्रम को उजागर करती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News